कसया। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कुशीनगर इकाई ने मुजफ्फरनगर के डीएवी पीजी कॉलेज में एक छात्र की मौत को संस्थागत हत्या करार देते हुए प्रदेश के राज्यपाल से मामले की न्यायिक जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आसिफ सिद्दीकी की अगुवाई में सोमवार को छात्रों ने कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि आठ नवंबर को डीएवी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर के एक छात्र ने कॉलेज प्रशासन और पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपने अंतिम सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में कहा कि फीस जमा न करने पर कॉलेज प्रशासन ने उसे परीक्षा में बैठने से रोक दिया था। संवाद