तमकुहीरोड। देवरिया के सांसद ने प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात की। उन्होंने सीएचसी सेवरही में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाने की मांग की।स्वास्थ्य मंत्री से देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि सेवरही सीएचसी, यूपी-बिहार बार्डर क्षेत्र का महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। यहां महिलाओं के प्रसव कराने के साथ आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन डिजिटल एक्सरे मशीन नहीं होने से मरीजों के इलाज में असुविधा होती है। उन्हें बाहर जाकर अधिक रुपये देकर एक्सरे कराना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। उन्होंने इस समस्या को देखते हुए सेवरही सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन लगवाने की मांग की। संवाद