फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: स्कूलों को स्थायी मान्यता देने की मांग

Thu, 30 Jul 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। अस्थायी मान्यता को स्थायी करने समेत दस सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे प्रबंधकों ने कहा कि शासनादेश के अनुसार अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को स्थायी मान्यता देना है। जिला प्रशासन दोबारा स्थायी मान्यता लेने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रबंधकों ने चेताया कि यदि उनकी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुईं, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र दीक्षित, राकेश राय, नचिकेता भट्ट, नवल किशोर त्रिपाठी, वीरेंद्र कुशवाहा, ओमप्रकाश पांडेय, महेंद्र सिंह, जटाशंकर गुप्ता, शिवनाथ पांडेय, रणजीतलाल श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, प्रशांत पांडेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें