फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शिक्षकों को टीईटी से छूट दिलाने की मांग, एडीएम को सौंपा मांग पत्र

Tue, 16 Sep 2025 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की तरफ से सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित अनुरोध पत्र एडीएम न्यायिक को सौंपा गया। इसमें शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों को टीईटी से छूट दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक प्रेम शंकर राय को दिए गए अनुरोध पत्र में गोरखपुर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय के अनुसार सभी सेवारत शिक्षकों के लिए उनकी नियुक्ति की तिथि चाहे जो भी रही हो शिक्षक पात्रता परीक्षा टेट को अनिवार्य कर दिया गया है।
जबकि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 तथा राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद एनसीटीई की अधिसूचना दिनांक 23 अगस्त 2010 के तहत स्पष्ट रूप से दो श्रेणियां विभाजित की गई थीं। उन्होंने शिक्षकों को सेवा समाप्ति अथवा आजीविका संकट से बचाने के लिए प्रधानमंत्री से नीतिगत और विधायी कदम शीघ्र उठाने की अपील की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अविनाश शुक्ला, दिलीप पांडेय, महेश कर्णधार, श्याम सुंदर तिवारी, उदय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें