फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीष हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

हर मोर्चे पर विफल भाजपा की सरकार : मनीष
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे नगर में कैंडल मार्च निकाला। इसमें कानपुर के व्यवसायी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में पुलिस की पिटाई से हुई मौत के मामले को सीबीआई जांच कराने और पीड़ित के परिजन को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की गई। इसके बाद सुभाष चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नेता मनीष जायसवाल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाल कर भ्रमण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पार्क में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मनीष जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। सरकार अपराध रोकने समेत सभी मोर्चो पर विफल साबित हो रही है। इस दौरान अनिल जायसवाल, लिंकन सिंह, घनश्याम सिंह, शमशेर मल्ल, अमित गुप्ता, अवनीश मिश्रा, धनंजय मौर्या, जीतेंद्र मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, सौरभ मिश्रा, रोहित, ईश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें