तमकुहीराज। कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कस्बा के तीन लोगों पर अपने एक रिश्तेदार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। कस्बा निवासी गुलजार की तरफ से पुलिस को दिए तहरीर में कहा कि बिहार से उनके रिश्तेदार शाहिद इलाज कराने मंगलवार को कस्बे में आए थे। रात करीब आठ बजे नगर पंचायत कार्यालय के पास पकौड़ी खा रहे थे। उसी दौरान तीन लोगों के साथ आए कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें सीएचसी तमकुहीराज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद