पडरौना। शासन के निर्देश पर गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए सहायक आध्यापकों का स्कूल आवंटन किया गया। इसके पूर्व पांच प्रधानाध्यापकों को स्कूल आवंटित किया गया था। बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्या ने बताया कि गैर जनपद स्थानांतरित जिले में पांच प्रधानाध्यापक समेत कुल 56 शिक्षक आए थे। पांच प्रधानाध्यापकों को पहले ही स्कूल आवंटन कर दिया गया था। बुधवार को 51 सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटित किया गया। इसमें से 29 सहायक अध्यापकों को प्राथमिक और 22 सहायक अध्यापकों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया है।