पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल पचरुखिया के मनोज कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने ओझवलिया के चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। जंगल पचरुखिया फकिरहवा टोला निवासी मनोज कुमार ने पत्र में कहा है कि वह ओझवलिया के प्रमोद गुप्ता का ट्रैक्टर चलाते हैं। मजदूरी मांगने गया तो, चार लोगों ने अपशब्द बोलते हुए उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत कुबेरस्थान पुलिस से की, लेकिन दो सप्ताह बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। संवाद