बनकटा बाजार। नदवा विशुनपुर निवासी मुश्ताक अहमद ने चौराखास पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के एक व्यक्ति पर अपशब्द बोलने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में मुश्ताक अहमद ने कहा कि उनके खेत में आम के सूखे एक पेड़ को कटवाने के लिए मजदूर भेजा था। उसे गांव के निवासी एक व्यक्ति ने उस पेड़ काटने से मना कर दिया। कुछ देर बाद गांव का चौराहे पर मिले तो अपशब्द बोलते हुए मारपीट करने लगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद