फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थानेदार पर कार्रवाई की मांग...सड़क जाम, पुलिस से झड़प

Sun, 15 Jun 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार/फाजिलनगर। चौराखास में खेत की जुताई रोकने पर युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचे। इसके बाद चौराखास थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग को लेकर देवरिया-जोकवा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

जाम खुलवाने के प्रयास पर पुलिस से झड़प हो गई। मौके पर पहुंचे तमकुहीराज सीओ और कसया एसडीएम ने मोर्चा संभाला। कार्रवाई के आश्वासन के बाद दो घंटे बाद लोगों ने जाम खत्म किया और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।
चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव निवासी संतोष यादव की दादी से गांव के अजय यादव ने ढाई कट्ठा जमीन बैनामा करा लिया था। संतोष यादव का आरोप है कि धोखे से जमीन बैनामा कराया है। इसका मुकदमा कोर्ट में लंबित है। इसको लेकर पूर्व में दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।
विज्ञापन

शनिवार को अजय यादव अपने रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर लेकर विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर संतोष यादव और उनके भाई 24 वर्षीय रवि यादव भी पहुंचा और खेत की जुताई करने का विरोध करने लगा। अजय यादव पक्ष के लोगों ने खेत में ही ट्रैक्टर से कुचलकर रवि यादव की हत्या कर दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को सुबह से ही रवि यादव के दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। 4.30 बजे अचानक लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गांव के सामने देवरिया-जोकवा मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने जाम खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। इसी बीच 5.30 बजे एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर पहुंचे, जिसे लोगों ने सड़क पर रोक लिया। लोग थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग, पीड़ित परिवार को 25 लाख की आर्थिक मदद, सरकारी योजना का लाभ दिलाने और विवादित जमीन का बैनामा निरस्त कराने की मांग करने लगे।
मामला बढ़ता देख पांच से अधिक थाने की पुलिस, सीओ राकेश प्रताप सिंह और एसडीएम आशुतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें