जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपने के बाद नारेबाजी करते रामपुरपट्टी गांव के लोग।स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। दुदही क्षेत्र के रामपुर पट्टी गांव के लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें चकबंदी कर्मियों पर अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। डीएम महेंद्र सिंह तंवर को दिए गए ज्ञापन में लोगों ने कहा कि उनका ग्रामसभा चकबंदी प्रक्रिया में है। चकबंदी प्रक्रिया में शामिल कर्मचारी दलालों के प्रभाव में आकर गलत तरीके से कार्य कर रही है। ग्राम सभा में पूर्व से विवाद भूमि के लंबित मामले का निस्तारण किए बिना ही चकबंदी कर्मी, चकबंदी प्रक्रिया की धारा 23 का उलंघन कर मनमानी तरीके से चक का आवंटन कर और कब्जा दिला रहे हैं।