रामपुर बगहा स्थित संविलियन विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति करते बच्चे।स्रोत-सोशल मी
- फोटो : rajori news
लक्ष्मीगंज। क्षेत्र के रामपुर बगहा स्थित संविलियन विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ हुआ। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बीईओ डाॅ. प्रभात राय ने ऐसे कार्यक्रम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। शिक्षा विकास की सीढ़ी है। इसलिए अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराएं। इसके बाद विद्यालय के सन्नी, गणेश, सूरज, शिवा, सलोनी, उजाला, अंशिका, अर्पिता ने गीत, नृत्य और एकांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक उमेश यादव ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक संघ के अध्यक्ष केशव गोविंद राव, मंत्री डॉ. घनश्याम वर्मा, अवनीश सिंह, मुकेश गोंड, धर्मेंद्र पांडेय, सूर्य प्रताप, विनोद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद