फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग

Sun, 19 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस का खड्डा रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की जा रही है। भाजपा खड्डा मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे को पत्रक सौंपा। खड्डा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाते हैं। पूर्वांचल एक्सप्रेस का खड्डा में ठहराव नहीं होने से सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव शुरू होता है तो खड्डा सहित आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सांसद विजय कुमार दुबे ने आश्वासन दिया कि वह इस मांग को रेल मंत्री के समक्ष रखेंगे और खड्डा स्टेशन पर ठहराव दिलाने का प्रयास करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें