गंगुआ बाजार। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तमकुहीराज उपजिलाधिकारी को सौंपा। गो हत्या पर प्रतिबंध, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने सहित गो संरक्षण के लिए व्यापक कानून बनाने आदि की मांग की।
प्रांतीय अध्यक्ष रंजीत गुप्ता ने कहा कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होना माना जाता है, इसलिए वह पूजनीय है। फिर भी गायों की दशा बहुत खराब है। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत में 5000 तहसीलों मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया है।इसके लिए सख्त से सख्त कानून बनाया जाए। जिला अध्यक्ष विनय यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष तमकुही सुनील भारती ,ब्लॉक अध्यक्ष दुदही मकसूदन चौहान, संतोष यादव,राजन सिंह, अंकुश कुशवाहा, मांगू कुशवाहा, आयुष, प्रेम, मुरली, पवन जनार्दन, कमलेश, धनंजय, विकास, गुड्डू, राहुल, गोविंद, शक्ति नंदकिशोर, उदय, पंकज, विशाल आदि उपस्थित रहे।