फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दिल्ली ब्लास्ट भाजपा सरकार की अराजकता की देन

Wed, 12 Nov 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि दिल्ली के लाल किला के पास कार में हुए ब्लास्ट की घटना भाजपा सरकार की अराजकता की देन है। यह ब्लास्ट भाजपा के जंगलराज का नमूना है। वह मंगलवार को अपनी बेटी पूर्व सांसद संघमित्रा के साथ भंदे एबी ज्ञानेश्वर के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल बात करती है। काम कुछ नहीं करती है। आय दिन किसी न किसी दलित नौजवान की हत्या हो रही है। बहन, बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। अजपा अध्यक्ष ने बागेश्वर सरकार धीरेंद्र शास्त्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह संविधान विरोधी हैं। हिंदू राष्ट्र की मांग करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें