फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलिंग की भूमि बचाने के लिए किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

Sat, 18 Mar 2017 12:15 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा तहसील क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव में सीलिंग की भूमि पर खेती करने वाले लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट  पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने कुछ लोगों पर फर्जी तरीके से उनकी भूमि अपना नाम चढ़वा लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आदेश निरस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


रामपुर गोनहा गांव निवासी मोहन, सोहन, चंद्रिका, श्यामलाल, मुसई, राजेश, बुद्घिराम, बाबूराम, घूरल, बैजनाथ, रामप्यारे, परीखन, कन्हई, प्रहलाद, तिलक, रामकिशुन, राजदेव सहित कई लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। इनका कहना था कि जिस जमीन पर वर्षोँ से पट्टाधारक और कब्जेदार हैं तथा खेती करते आ रहे हैं, उस पर कुछ लोगों ने चोरी छिपे अपना नाम दर्ज करा लिया है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक आरोपी रामपुर गोनहा गांव के निवासी भी नहीं हैं तथा भू माफिया किस्म के लोग हैं। इन लोगों का कहना है कि आरोपी अब उन्हें अपनी जमीन से बेदखल करने की कोशिश कर रहे हैं।

डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि आरोपी स्थानीय प्रशासन पर भी दबाव बना रहे हैं कि जमीन खाली कराकर उन्हें सौंप दी जाए। इन लोगों ने मामले की जांच कराकर जमीन पात्र व्यक्तियों को दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपते वालों में स्वामीनाथ, मोहन सहित अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें