फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे के कारण पुल निर्माण में हो रही देरी

Tue, 27 Mar 2018 11:56 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
अवैध्ा कब्जा - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
जटहां बाजार।  बिहार प्रांत के चौतरवा से बांसी तक चल रहे सड़क निर्माण का कार्य यूपी-बिहार बार्डर पर हुए अतिक्रमण के चलते बाधित हो रहा है। दोनों प्रांतों की सीमा पर स्थित बांसी नदी पर आवागमन सुगम बनाने के लिए पुल का निर्माण कराया जाना है लेकिन अतिक्रमण के चलते पुल निर्माण का कार्य रुक गया है। कार्यदाई संस्था के लोगों का कहना है कि छह महीने से अफसरों को पत्र भेजा जा रहा है।बिहार के चौतरवा से बांसी तक करीब 15 किमी सड़क और बांसी नदी पर पुल निर्माण के लिए उज्जैन कंस्ट्रक्शन कंपनी को कार्य कराने की अनुमति मिली है। चौतरवा से लेकर बांसी तक सड़क निर्माण का कार्य चल भी रहा है, लेकिन बांसी नदी पर बनने वाला पुल दो प्रांतों के बीच होने की वजह से कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन


कार्यदाई संस्था के मैनेजर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि पुल निर्माण के लिए सारे संसाधन कार्य स्थल पर पहुंचा दिए गए हैं, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं हो पाने के चलते दिक्कत आ रही है। इसके लिए बिहार राज्य पुल निगम को भी पत्र लिखा गया है लेकिन अब तक यह काम नहीं हो पाया है। पुल निगम के परियोजना अभियंता विमल रंजन ने बताया कि निर्माण के लिए जरूरी जमीन यूपी के हिस्से में है जिस पर अतिक्रमण है। अतिक्रमण हटवाने के लिए पडरौना के सीओ को पत्र भेजा गया है। सीओ की तरफ से आश्वासन भी दिया गया लेकिन कब्जा नहीं हटा।
इस मामले को लेकर वाल्मीकि नगर के विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह का कहना है कि अब वे डीएम बेतिया को एक पत्र लिखकर कुशीनगर के डीएम से कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें