फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्यारोपी बेटे का शांतिभंग में चालान, बिसरा सुरक्षित

Wed, 16 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र के चंद्रपुर गोबरही पासी टोला में बुजुर्ग की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे का मंगलवार को शांतिभंग में चालान कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। रामकोला थाना क्षेत्र के बगहा खुर्द निवासी रोहित कुमार ने डायल-112 नंबर पर पुलिस को सूचना दिया था कि मेरे मामा लक्ष्मण का उनके बेटे से सोमवार को विवाद हो गया और मारपीट के दौरान मामा की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस चंद्रपुर गोबरही पासी टोला पहुंची, जहां पर लक्ष्मण प्रसाद का शव पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस बेटे पर पिता की हत्या का आरोप लगा था उसको पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कहीं चोट नहीं मिली है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह मालूम होगी। पुलिस ने एसडीएम कोर्ट में चालान कर दिया। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। इसलिए विसरा सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें