दीपोत्सव व परिवार मिलन समारोह आयोजित
कसया। संस्कार भारती की तरफ से श्रीराम जानकारी मंदिर परिसर में बुधवार को देवोत्थान एकादशी के मौके पर दीपोत्सव एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें 5100 दीप जलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।
कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्कार भारती समाज में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आध्यात्मिकता बढ़ती है। कार्यक्रम को इं. शांभवी सिन्हा, डॉ. सीमा गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने की और संचालन सुरेश प्रसाद गुप्त ने किया।
इस दौरान अशोक, सुनंदा शर्मा, विनीता, मालती, प्रीति, रानी, काजल, अमृता, आलोक श्रीवास्तव, अशोक कुमार जैन, रामआशीष राय, दिनेश तिवारी, वीरेश राय, प्रदीप राय, महादेव, डॉ. अम्बरीष, अर्चना श्रीवास्तव, किरण जायसवाल, जगदीप सिंह, डॉ. संदीप कुमार विश्वकर्मा, अनिल पांडेय, पुष्पा मिश्रा आदि मौजूद रहे।