फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सजा माता का दरबार...गरमाया फलों का बाजार

Thu, 23 Mar 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

दुकानदार ने बताया कि बढि़या सेब 150 रुपये किलो ही मिल पाएगा। हिमांशु ने बताया कि चार दिन पहले 130 रुपये किलो ले गए थे। दुकानदार ने कहा कि त्योहार के कारण तेजी आई है। आगे दाम और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
पडरौना नगर के तिलक चौक पर फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र की शुरुआत बुधवार से हो गई। मंदिरों और घरों में मां दुर्गा का दरबार सजाकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ऐसे में फलों का बाजार अचानक गरमा गया है। दो दिन पहले जो केला 50 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा था, बुधवार को उसकी कीमत 60 रुपये पहुंच गई। करीब हर फल के दाम में 10 से 20 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


नगर के सुभाष चौक पर फल खरीदने पहुंचीं कुुसुम ने बताया कि दो दिन पहले फल के दाम कम थे। आज भाव आसमान छू रहा है। कुछ ऐसा ही हाल अन्य जगहों पर था। कसेरा टोली में रहने वाले हिमांशु गोपाल बुधवार की दोपहर सेब खरीदने तिलक चौक पहुंचे थे। दुकानदार ने बताया कि बढि़या सेब 150 रुपये किलो ही मिल पाएगा। हिमांशु ने बताया कि चार दिन पहले 130 रुपये किलो ले गए थे। दुकानदार ने कहा कि त्योहार के कारण तेजी आई है। आगे दाम और बढ़ने के आसार हैं।

पडरौना नगर में सेब, अनार, केला, संतरा, पपीता, अंगूर और कीवी की भरमार है। यहां के अधिकतर दुकानदार गोरखपुर महेवा मंडी से फल मंगाते हैं। दुकानदारों का कहना है कि मंडी से ही फल महंगे मिल रहे हें। रमजान शुरू होने से कीमतें और बढ़ जाएंगी। व्रतियों और अन्य लोग इस बात को लेकर हैरत में है कि आखिर त्योहार में ही फलों के दाम क्यों बढ़ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बढ़े फलों के दाम
फल बुधवार मंगलवार
सेब 150 रुपये प्रति किलो 120 से 150 रुपये
संतरा 90 रुपये प्रति किलो 80 रुपये प्रति किलो
केला 60 रुपये प्रति दर्जन 50-60 रुपये प्रति दर्जन
अनार 140 रुपये प्रति किलो 120 रुपये प्रति किलो
पपीता 50 रुपये प्रति किलो 40 रुपये प्रति किलो
अंगूर 80 रुपये प्रति किलो 70 रुपये प्रति किलो
कीवी 25 रुपये प्रति पीस 15 रुपये प्रति पीस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें