क्रिसमस की पूर्व सांध्य पर सजाया गया बेलवनिया युफ्रासिया चिकित्सालय।
- फोटो : KUSHINAGAR
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सजाए गए स्कूल और चर्च
पडरौना। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पडरौना नगर सहित जिले के अन्य हिस्सों में स्थित मिशन स्कूल और चर्च को सजाया गया। वहां प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने की तैयारी में लोग जुटे रहे।
पडरौना क्षेत्र के परसौनी कला स्थित मिशन स्कूल व कसया के नवजीवन मिशन स्कूल समेत जिले में पांच विद्यालय ऐसे हैं जहां क्रिसमस का कार्यक्रम आयोजित होता है। इसकी पूर्व संध्या पर भी कार्यक्रम होते हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम को चर्च और विद्यालयों को सजाया गया था तथा वहां प्रभु यीशु का जन्मदिन मनाने के लिए उनकी झांकी सजाई गई। छितौनी प्रतिनिधि के अनुसार बृहस्पतिवार बेलवनिया स्थित विद्यालय में चर्च को सजाया गया था। यहां के यूफ्रासिया चिकित्सालय और ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में भी क्रिसमस को लेकर तैयारी की गई थी। प्रार्थना सभागार तथा जन्मदिन की तैयारी की गई।