फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महाविद्यालय में स्वर्ण जयंती मनाने का हुआ निर्णय

Mon, 10 Jul 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फाजिलनगर। एसबीएम पीजी काॅलेज सभागार में रविवार को प्रबंध समिति की साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें फरवरी 2024 में महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सबसे पहले पिछले कार्यवाही का अनुमोदन हुआ। इसके बाद प्रबंध समिति के चुनाव पर चर्चा हुई। इसमे बाद सर्वसम्माति से पूर्व सांसद राजेश पांडेय उर्फ गुड्डू को अध्यक्ष, शक्तिप्रकाश दीक्षित को मंत्री/प्रबंधक, मथुरा शाही को संयुक्त मंत्री और प्रभुनाथ मिश्र को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दस लोगों को कार्यसमिति सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद साधारण सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद व प्रबंध समिति के अध्यक्ष ने कहा कि इस महाविद्यालय का गौरवशाली इतिहास है। 23 फरवरी 2024 को महाविद्यालय की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर महाविद्यालय की स्वर्ण जयंती मनाई जाएगी। इस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति दी। बैठक का संचालन शक्तिप्रकाश दीक्षित ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. आरपी शाही, डॉ. महेंद्र सिंह, लल्लन मिश्र, वकील अंसारी, कृष्ण मुरारी चौबे, सुभाष सिंह महंत, जितेंद्र चौबे, अवधेश सिंह, विनयकांत मिश्रा, अशोक कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें