संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बा के शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम और साप्ताहिक बंदी क़ो लेकर व्यापारियों ने रणनीति बनाई। साप्ताहिक बंदी पर दुकानदारों ने चर्चा की, लेकिन आपसी सहमति नहीं बन सकी।
व्यापार मंडल तमकुहीराज के अध्यक्ष धर्मेंद्र मद्धेशिया ने कहा कि जुलाई में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य तरीके से होगा। प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल शामिल होंगे। उनका ऐतिहासिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, संजय सिंह पटेल, हेमंत सिंह पटेल, त्रिवेणी गुप्ता, मेराज आलम योगेंद्र गुप्ता, सुखदेव शर्मा, नसीम लारी, राजेश कुशवाहा मौजूद रहे।