फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत

Mon, 01 Jan 2018 12:34 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिपरा कनक। कुश्‍ाीनगर के पटहेरवा थानाक्षेत्र के तमकुही-समउर मार्ग पर बाइक की ठोकर से जहां एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में इन दोनों की मौत के बाद से उनके परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल गांव निवासी 60 वर्षीय सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव शनिवार की रात्रि में लगभग पौने नौ बजे अपने घर सोने जा रहे थे। अभी गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास ही पहुंचे थे कि समउर बाजार की तरफ से आ रहे एक बाइकसवार से उन्हें ठोकर लग गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दुर्घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर इन दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव  ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान बिहार के बथुआ निवासी बाइक सवार राजकुमार की भी मौत हो गई।

सुरेंद्र लाल के मौत की सूचना मिलने के बाद उनके घर में जैसे कोहराम मच गया। रोते बिलखते उनके परिवार के सदस्यों को गांव के लोगों ने समझाया और ढांढस बंधाया। बताया जा रहा है कि बाइकचालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें