बनकटा बाजार। चौराख़ास थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोईलसवा बुजुर्ग के महुआ टोला निवासी बिहारी यादव 55 वर्ष सोमवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पंजाब प्रांत के मोहाली कस्बा में बिहारी यादव लंबे समय से रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। सोमवार को ड्यूटी से लौटते समय किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके तीन बच्चे हैं एक की शादी हो गई है। संवाद