फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आए युवक की मौत

Mon, 19 Aug 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पड़री पिपरपाती गांव में एक 35 वर्षीय युवक रविवार की शाम को तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग उन्हें मेडिकल काॅलेज ले गए, वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोनवल गांव निवासी सूर्यभान शर्मा बिजली का काम करते थे। पड़री पिपरपाती गांव में एक व्यक्ति के घर शाम करीब साढ़े चार बजे बिजली का तार जोड़ रहे थे। उसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजन मौजूद लोगों की सहायता से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें