फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 48 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Mon, 19 Aug 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को होमियोपैथिक यूनिट की तरफ से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. धनंजय मिश्र ने कहा कि इस समय मौसम में तेजी से बदलवा हो रहा है। इसके चलते सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित मरीजाें की संख्या बढ़ी है। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जरूरी एहतिहात बरतना चाहिए। उन्होंने लोगों से पानी उबाल कर पीने और ताजा भोजन का सेवन करने की बात कही। इसके बाद डॉ. सुभाष यादव, डॉ. शिब्बू अंसारी आदि डॉक्टरों ने 48 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाएं दी। इस दौरान डॉ. राणा प्रताप यादव, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. राजाराम जायसवाल, डॉ. दिलीप तुलस्यान, डॉ. अंगद यादव, डॉ. खुर्शेद आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें