फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मुंबई में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 05 Jan 2023 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

बुधवार को रामकेवल का शव गांव आने पर परिजनों ने दाह संस्कार कराया। उनकी पत्नी सरिता पति को याद करके बार-बार अचेत हो जा रही थीं। रामकेवल एक बेटा और दो नाबालिग बेटियों के पिता थे। उनके कंधे पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
मुंबई में युवक रामकेवल की मौत की सूचना पर उनके गांव कुइया में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुंबई में रहकर कमाने वाले युवक की अचानक मौत हो गई। इसकी सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने नए साल पर घर के लोगों से बात करके बधाई दी थी। दूसरे दिन उनका मोबाइल फोन नहीं उठने पर लोगों को जानकारी हुई। बुधवार को शव गांव पहुंचने परिजनों ने युवक का दाह संस्कार कराया।
विज्ञापन


रामकोला थाना क्षेत्र के कुइयां गांव निवासी रामकेवल (38) मुंबई के केंजूर मार्ग में रहकर शटरिंग का काम करते थे। परिजनों के अनुसार नए साल की उन्होंने घर और रिश्तेदारी में फोन करके सबको बधाई दी। इसके बाद रात में तीन बजे सोने की बात कहकर फोन काट दिया। दूसरे दिन जब उनके चचेरे भाई ने गांव से फोन किया तो कई बार घंटी बजी, पर फोन नहीं उठा।

किसी अनहोनी की आशंका में लोगों ने रामकेवल के साथ रहने वाले उनके फुफेरे भाई महंथी को इसकी सूचना दी। महंथी जब रामकेवल के कमरे पर पहुंचे तो उनका शव बिस्तर पर मुंह के बल पड़ा हुआ था। महंथी ने परिचित मजदूरों को बुलाया। साथियों की मदद से वह रामकेवल को पास ही के एक अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बुधवार को रामकेवल का शव गांव आने पर परिजनों ने दाह संस्कार कराया। उनकी पत्नी सरिता पति को याद करके बार-बार अचेत हो जा रही थीं। रामकेवल एक बेटा और दो नाबालिग बेटियों के पिता थे। उनके कंधे पर ही परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें