तमकुहीराज। कस्बा के वार्ड नंबर चार (पुरानी तमकुही) निवासी एक बुजुर्ग महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें तमकुही सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
नगर पंचायत तमकुहीराज वार्ड चार (पुरानी तमकुही) निवासी मालती देवी (70) बृहस्पतिवार को घर की छत पर बैठी थीं। इसी दौरान घर के ऊपर से गुजर रहा बिजली का एलटी तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तमकुहीराज सीएचसी ले गए, प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।