फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, एक शख्स मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से एक की मौत, एक शख्स मिला संक्रमित
विज्ञापन

अब सिर्फ नौ रह गए हैं एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में रविवार को कोरोना से एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति संक्रमित मिला। एक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुआ। अब जिले में एक्टिव मरीज नौ हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि रविवार को 2376 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें एक पॉजिटिव केस है। यह शख्स कप्तानगंज क्षेत्र का निवासी है। 3938 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक 767000 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इसमें 15577 लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को हाटा क्षेत्र के 33 वर्षीय एक युवक की कोरोना से मौत हो गई। उसे लेकर जिले में 226 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि 15343 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब सिर्फ नौ एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें