फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डाकसेवक की मौत

Tue, 27 Mar 2018 11:43 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
पहुंचे लोग - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
कप्तानगंज।  कस्बे के उप डाकघर में कार्यरत डाकसेवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह इंदरपुर में स्थित एएनएम सेंटर के सामने उन्हें एक पिकअप ठोकर मारकर चला गया। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव के निवासी रामनरेश गुप्ता (55) कप्तानगंज के उप डाकघर में डाकसेवक के पद पर कार्यरत थे। वह मंगलवार को सुबह कार्यालय आ रहे थे। करीब 8.40 बजे वह साइकिल से कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर इंदरपुर स्थित एएनएम सेंटर के सामने पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहा पिकअप उन्हें ठोकर मारकर चला गया।
इसकी सूचना मिलने पर रामनरेश के घरवाले पहुंचे और उन्हें कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामनरेश करीब 25 वर्षों से कप्तानगंज में ही कार्यरत थे। उनकी दुर्घटना के बारे में सुनते ही बहुत से लोग अस्पताल पहुंचे और उनके घरवालों को ढांढस बंधाया। कप्तानगंज थाने के एसओ श्यामलाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें