फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत
विज्ञापन

ससुराल वाले फरार, पति हिरासत में
बांसगांव के चौरिया टोला का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बांसगांव के चौरिया टोला में बृहस्पतिवार की रात विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता के मायके वालों की सूचना पर पहुंची विशुनपुरा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं, जबकि पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के राजापाकड़ निवासी तूफानी यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आरती की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चौरिया निवासी मंटू यादव पुत्र राजेंद्र यादव के साथ की थी। बृहस्पतिवार की रात उनकी पुत्री आरती की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर चौरिया पहुंचे तथा विशुनपुरा पुलिस को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में आरती के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंचे एसओ आलोक सोनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पति को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें