फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशुनपुरा तिराहे पर हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

मेहंदीगंज। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के विशुनपुरा तिराहे पर वाहन की चपेट में आने से युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मेहंदीगंज निवासी राजेश (25) सोमवार शाम करीब सात बजे विशुनपुरा तिराहे के पास गुड़ पकाने वाला कराहा ट्रेलर पर लदवा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार से आए लग्जरी वाहन की चपेट से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना देकर घायल राजेश को जिला अस्पताल भेजवाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज ले जा रहे थे कि रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लग्जरी वाहन भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें