फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल मेला में आ रहा किशोर वाहन से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोल मेला में आ रहा किशोर वाहन से गिरा, मौत
विज्ञापन

पिरा बाजार। शनिवार को मिश्रौली के डोल मेला में डीजे लगे वाहन से गिर जाने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के चैनपट्टी गांव का निवासी नितेश कुशवाहा (17) शनिवार को मिश्रौली में डोल मेला देखने आया था। वह सहुआडीह गांव से आए डोल के साथ बज रहे डीजे के वाहन पर बैठा था। पडरौना-रामकोला रोड पर मिश्रौली बाजार से करीब 500 मीटर दूरी पर नितेश वाहन से नीचे गिर पड़ा। पिच रोड पर गिरने की वजह से उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। पडरौना कोतवाली के प्रभारी मिथिलेश राय सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें