फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में विवाहिता की मौत, चरिघरवा में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में विवाहिता की मौत, चरिघरवा में मचा कोहराम
विज्ञापन

खड्डा। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के गांव सौरहा खुर्द के टोला चरिघरवा निवासी पवन की पत्नी तारामती (20) की दिल्ली में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने कार्रवाई के लिए दिल्ली पुलिस के अलावा सांसद विजय कुमार दूबे से भी गुहार लगाई है। सांसद ने दिल्ली पुलिस से कार्रवाई के लिए संपर्क किया है।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव तिवारी टोला निवासी हरीलाल की पुत्री तारामती की शादी डेढ साल पहले नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सौराहा खुर्द गांव के टोला चरिघरवा निवासी पवन से हुई थी। पांच माह पूर्व पवन और तारा दिल्ली गए थे। वहां पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी। शनिवार को पवन ने फोन कर तारामती की मौत की सूचना मायके वालों को दी। मृतका के घरवालों ने दिल्ली के स्वरूप नगर थाने से संपर्क कर तारामती की हत्या का आरोप लगाया है। वहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का एक भाई दिल्ली गया हुआ है। इसके अलावा सांसद विजय कुमार दुबे ने भी स्वरूपनगर थाने के इंस्पेक्टर से बात करके मामले की निष्पक्ष जांच व नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें