फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट से घायल बुजुर्ग की मौत, दो लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट से घायल बुजुर्ग की मौत, दो लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन

फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गड़हिया ग्राम सभा में सोमवार की देर शाम नित्यक्रिया के लिए गए बुजुर्ग बाइक की चपेट में आने गए। अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बाइक चालक पर दो दिन पहले हुए विवाद के चलते जानबूझकर चपेट में लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के पौत्र के तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गड़हिया ग्राम सभा निवासी रामप्रसाद गिरी (70) व उसी गांव निवासी सुरेश व विनोद के घर के बच्चों में दो दिन पहले विवाद हो गया था। रामप्रसाद की पुत्र वधू का आरोप है कि बच्चों में विवाद के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुस कर उसे और नाबालिग बेटे-बेटियों की पिटाई की थी। इसकी शिकायत तुर्कपट्टी पुलिस से करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सोमवार की शाम सात बजे बुजुर्ग रामप्रसाद घर के पास ही सड़क के किनारे नित्यक्रिया के लिए गए थे। आरोप है कि जिनके घर से विवाद था, उनके परिवार के युवक ने बुजुर्ग पर बाइक चढ़ा दी। शोर मचाने पर आरोपी बाइक लेकर वहां से भगे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग रामप्रसाद को सीएचसी फाजिलनगर ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध एसओ तुर्कपट्टी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के पौत्र की तहरीर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें