फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत

विज्ञापन
जोकवा बाजार में नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मालवाहक। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत
विज्ञापन

फाजिलनगर/तुर्कपट्टी। फोरलेन पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव के सामने मंगलवार की शाम करीब चार बजे बिहार जा रही पिकअप ओवरटेक करते समय ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बगल में बैठे दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक भाग निकला। पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे के चलते कुछ देर तक एक लेन पर आवागमन भी ठप हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजा तथा गाड़ी को किनारे कराकर आवागमन सामान्य कराया।
बिहार प्रांत के छपरा जिले के मसरख निवासी हीरा शाह (32), गणेश कुमार(40) और घुनमुन (40) पिकअप पर गोरखपुर से फल व अन्य सामान लेकर छपरा लौट रहे थे। फोरलेन पर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा गांव के वन विभाग के बैरियर के पास आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। साइड से लगा ठोकर इतना तेज था कि पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की साइड का केबिन ही चिपक गया। घटना के बाद जब तक लोग वहां पहुंचते ट्रक चालक तेजी से भाग निकला। लोगों ने मधुरिया पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में गणेश कुमार, घुनमुन और चालक हीरा को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला और सीएचसी फाजिलनगर भेजा। हीरा की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी जबकि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस चौकी मधुरिया के प्रभारी अशोक दुबे ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें