फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे वाहन की चपेट से मजदूर की मौत

विज्ञापन
सड़क हादसे में कटाई भरपुरवा टोले के सुरेश गौंड़ की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गन्ना लदे वाहन की चपेट से मजदूर की मौत
विज्ञापन

जटहां बाजार। थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के दुसाधी पट्टी टोले के पास शनिवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाने भेजा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
कटाई भरपुरवा गांव निवासी सुरेश गौड़ मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे सुरेश कहीं से पैदल ही अपने घर लौट रहा था। दुसाधी पट्टी के पास गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गया। गंभीर चोट लगने के चलते मौके पर ही सुरेश की मौत हो गई। सूचना पर एसओ अमरेंद्र कन्नौजिया मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गन्ना लदी गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। एसओ ने गाड़ी को भी थाने भेज दिया। एसओ अमरेंद्र कनौजिया ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पुलिस अभिरक्षा में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में दो घायल, एक रेफर
कप्तानगंज। कप्तानगंज-परतावल मार्ग पर इंदरपुर चौराहे के निकट दो बाइक की भिड़ंत में दोनों बाइक चालक घायल हो गए। कप्तानगंज सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक को घर भेज दिया, जबकि दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के रायगंज निवासी 30 वर्षीय महेश गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता महराजगंज से लौटते समय शनिवार सुबह लगभग 10 बजे इंदरपुर के निकट परतावल की ओर से बाइक से आ रहे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी 32 वर्षीय नंदकिशोर यादव पुत्र रामाश्रय यादव से टकरा गए। दोनों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने महेश गुप्ता को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें