गड्ढे में डूबने से जौरा बाजार के गोविंद टोला के शख्स की मौत
जौरा बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित जौरा बाजार के गोविंद टोला निवासी एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार की सुबह गड्ढे में डूब जाने से मौत हो गई। घटना के बाद से ही मृतक के परिवार में मातम छा गया है।
परिजनों के मुताबिक 45 वर्षीय मोतीचंद चौहान बृहस्पतिवार की सुबह शौच के लिए गांव से कुछ दूर गए थे। पैर फिसल जाने के कारण पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। उधर से गुजर रही महिलाओं ने देखा तो गांव में आकर शोर मचाया। सूचना मिलते ही घरवाले पहुंचे और गड्ढे से शव निकालकर घर ले आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।