फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई करने जा रहा युवक पानी भरे गड्ढे में गिरा, मौत

विज्ञापन
कटाई भरपुरवा में घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
धान की रोपाई करने जा रहा युवक पानी भरे गड्ढे में गिरा, मौत
विज्ञापन

जटहां बाजार। कटाई भरपुरवा गांव के हनुमानगंज टोला निवासी 19 वर्षीय युवक शुक्रवार की सुबह पानी भरे गड्ढ़े में फिसलकर गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। गांववालों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और पुल निर्माण की मांग करते हुए दो घंटे तक शव को रोके रखा। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर लोग माने और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव वालों का कहना है कि कई वर्षों से पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

यहां के रामअवध कुशवाहा के पुत्र जगदीश्वर उर्फ नागेंद्र सुबह करीब सात बजे अपने भाई के साथ दियारा क्षेत्र में धान की रोपाई करने जा रहे थे। केबी बांध के ठोकर नंबर-4 से नीचे ह्यूम पाइप डालकर रास्ता बनाया गया है। इन दिनों ह्यूम पाइप के ऊपर से पानी बह रहा है। लोगों के मुताबिक उसी रास्ते नागेंद्र जा रहे थे कि अचानक उसका पैर फिसल गया और बगल के गड्ढ़े में गिर गए। गहराई अधिक होने से वह डूब गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची गई। लोगों ने रास्ते पर पुल और पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की मांग की और शव को रोक दिया। तहसीलदार खड्डा पहुंचे और लोगों को आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। लोगों का आरोप था कि पिछले कई वर्षों से इस रास्ते पर पुल निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन कोई अफसर या जनप्रतिनिधि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। नागेंद्र 9वीं कक्षा का छात्र था। एसओ संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें