फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसे टेंट हाउस मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से झुलसे टेंट हाउस मजदूर की मौत
विज्ञापन

कसया। नगर के वार्ड-चार अंबेडकर नगर वार्ड (भरौली) में करंट की चपेट में आने से टेंट हाउस में काम करने वाले मजदूर की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया खोहिया निवासी रंजीत यादव (22) कसया में टेंट हाउस में मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह वह नगर के वार्ड नंबर चार अंबेडकरनगर में शाकिर अली के घर किसी मांगलिक कार्यक्रम में टेंट लगाने के लिए पाइप उठा रहा था। लोहे की पाइप का ऊपरी हिस्सा एलटी लाइन से छू गया। इससे रंजीत करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी कसया पहुंचाया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत की खबर से कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने टेंट हाउस संचालक को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कसया राम आशीष सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें