करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत
दुदही/बरवापट्टी। चौबेया पटखौली सेमरा टोला में गुुुरुवार को करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित के घर कोहराम मच गया। 16 वर्षीय शिवसागर गुरुवार को घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। इसी दौरान सप्लाई आ गई और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजनों के शोर मचाने पर गांव के लोग जुट गए और तार से चिपके शिवसागर को छुड़ाया और तत्काल सीएचसी दुदही पहुुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।