फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बिजली का तार गिरने से झुलसे युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम
कठकुइयां/दुदही। कुबेरस्थान क्षेत्र के सेमरा हरदो गांव में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित के घर कोहराम मच गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लोगों ने बताया कि 40 वर्षीय लोरिक यादव पुत्र मोतीचंद यादव बुधवार को अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहे थे। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आए।परिजन आनन- फानन में उन्हें उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पत्नी लालती देवी और बेटी अनीता, बेटा अंकित व संदीप का रो- रो कर बुरा हाल था । घर से गांव के लोग भी दुखी थे। मेहनत मजदूरी के सहारे परिवार का खर्च चलता था। परिवार के मुखिया के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जंगल सिसवा गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष कुशवाहा पुत्र भीखम दो जुलाई को खेत में मजदूरी करके अपनी पत्नी और भाभी के साथ घर लौट रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में ही कुछ लोगों ने घेर कर तीनों की जमकर पिटाई कर दी। तीनों घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मेडिकल भी कराया, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। दस जुलाई को संतोष अपनी पत्नी रबड़ी देवी, भाभी डोमनी देवी के साथ एसपी से मिलकर न्याय मांगने जा रहा था। जैसे ही सीएमओ ऑफिस के पास पहुंचा ही था कि बिजली का तार टूट कर गिरा और संतोष झुलस गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें