बरवापट्टी। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के हनुमान चौक के पास नाला में शुक्रवार की शाम छह बजे करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, कई दिन पुराना शव प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामनरायन यादव ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व पुष्करनगर निवासी गुलमुहम्मद (30) घर से लापता था। उसकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। परिजन शव को ठीक से पहचान नहीं पा रहे हैं। पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। संवाद