रामकोला। थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय बालिका के अपहरण का गांव के ही एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगा है। पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पिता ने बताया है कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी का अपहरण कर लिया गया। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चला तो तहरीर दी है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। संवाद
शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में उपस्थित श्रोता। स्रोत-संस्था