फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बंचरा नाले में मिला युवक का शव

Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बंचरा मझना नाले के समीप युवक का शव मिला। पुलिस छानबीन में जुटी है। हाटा कोतवाली के बंचरा मझना नाले के समीप शनिवार की शाम कुछ लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा। लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने इसकी सूचना हाटा कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। उसकी पहचान नहीं हो सकी। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें