पडरौना। कोतवाली पुलिस ने एक करोड़ 34 लाख रुपये फ्रॉड कर फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि वांछित अभियुक्त दीपक चंद्रभान कहार निवासी शिव वल्लभ रोड जिवदानी कृपा बिल्डिंग जबल हनुमान टेकरी काजूपाडा थाना दहिसर बोरीबली पूर्व मुंबई को थाना दहिसर मुम्बई महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त स्क्रैप का कारोबार करने के लिए बातचीत कर पीड़ित व्यक्ति से 50 लाख रुपये ले लिया और कुछ दिन बाद उसी रुपये में से कुछ रुपया वापस कर दिया। लाभ और लालच देकर पीड़ित से पुन: 84 लाख रुपये लेकर भाग गया था। इसकी काफी दिनों से कोतवाली पुलिस तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ल, एसआई विवेक कुमार पांडेय, कांस्टेबल रविप्रकाश, अजीत राय, अनिल यादव व पंकज यादव शामिल रहे। संवाद