फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे के किनारे मिला युवक का शव

Sun, 26 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के एनएच-28 के किनारे ओवरब्रिज के करीब शनिवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने युवक को कसया सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगर के हाईवे चौकी के समीप करीब दो सौ मीटर पर हाईवे के किनारे एक युवक पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर युवक को कसया सीएचसी भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की शिनाख्त उसके पर्स में रखे आधार कार्ड से हुआ। युवक की पहचान सुकरौली का निवासी कमलेश (35) के रूप में हुई। पुलिस की ओर से परिजनों को दिया गया। इस संबंध में हाईवे चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सूचना प्राप्त होने पर मौके पर जाकर देखा तो एक युवक बेसुध होकर सड़क के किनारे पड़ा हुआ था। उसे तत्काल कसया सीएचसी भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज विधिक कार्रवाई की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें