फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे मिली युवक की लाश

Mon, 02 Dec 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। तमकुही-समउर मार्ग स्थित हरपुर के समीप युवक संदिग्ध हालात में अचेत मिला। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सीएचसी भेजा गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार निवासी मुकेश प्रसाद पुत्र किशुन प्रसाद तमकुहीराज क़स्बा स्थित बिजली घर में बतौर प्राइवेट कर्मी काम करते थे। रविवार देर शाम करीब आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। परिजनों के मुताबिक मौके से मृतक की बाइक गायब है। पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। इंस्पेक्टर पटहेरवा दीपक सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें