फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 03 Dec 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरसिया बुजुर्ग गांव में शनिवार को घर में छत के कुंडे से 33 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सिरसिया बुजुर्ग गांव के निवासी प्रभु पुत्र रामप्यारे की शादी आठ साल पहले बिहार के धनहां थाना क्षेत्र के खलवापट्टी गांव में हुई थी। पत्नी गुनिया देवी से अभी कोई संतान नहीं है। पत्नी अक्सर मायके रहती है और प्रभु मजदूरी कर गुजारा करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात प्रभु घर आया और खाना खाने के बाद मोबाइल फोन से पत्नी से बात करने लगा। बातचीत के दौरान फोन पर ही दोनों में देर रात तक बातचीत हुई है। कहा जा रहा कि फोन पर ही दोनों में झगड़ा हुआ। प्रभु देर तक नहीं दिखा तो दोपहर करीब बारह बजे उसका भाई उसे देखने गया। दरवाजा खोलने पर उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। शव को नीचे उतारा गया। सूचना मिलने पर प्रभु की पत्नी गुनिया मायके से आई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नेबुआ नौरंगिया हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की वजह की जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें